Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत रूप से भी बेहद दुखी हैं। इससे पहले उन्होंने दिवंगत मंत्री को अपना भाई जैसा बताते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया था। सुदिव्य सोनू मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों में शामिल थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी पहचान थी।

    सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक थे। वर्ष 2019 में पहली बार विधायक बनने के बाद 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली थी।

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    दिवंगत मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए गिरिडीह में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।
    सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। राज्य सरकार ने उनके निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sudivya Sonu: CM Hemant Soren reaches Giridih to pay his last respects to late minister Sudivya Kumar Sonu Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

    September 8, 2026

    Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

    September 7, 2026

    Jamshedpur: घाटशिला और जमशेदपुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group