Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
    Headlines

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार ने शुक्रवार को ईचागढ़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं भूमि संबंधी विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल के संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर लगान वसूली, पंजी-2 के संधारण एवं सुधार तथा अर्जित भूमि से जुड़े नामांतरण मामलों की प्रगति का आकलन किया।

    समीक्षा के दौरान इन कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर अपर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को लगान वसूली में तेजी लाने, पंजी-2 के संधारण एवं सुधार कार्यों को गति देने तथा अर्जित भूमि से संबंधित लंबित नामांतरण मामलों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही इन तीनों बिंदुओं पर 15 दिनों के भीतर उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    अपर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित सभी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

    उन्होंने अभिलेखों के अद्यतनकरण, राजस्व संग्रह में वृद्धि तथा भूमि संबंधी मामलों के शीघ्र निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण के माध्यम से राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jharkhand latest news Jharkhand news latest news jharkhand latest news seraikella kharsawan seraikella kharsawan news Seraikella news viral news seraikella kharsawan एडीसी seraikella kharsawan ke dwara inchagard co office ka nirikchan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group