Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हृदय विदारक लोमहर्षक घटना से आदित्यपुर में शोक की लहर ।
    Breaking News

    सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हृदय विदारक लोमहर्षक घटना से आदित्यपुर में शोक की लहर ।

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हृदय विदारक लोमहर्षक घटना से आदित्यपुर में शोक की लहर ।

    सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर में एक ही परिवार की 3 लोगों की लोमहर्षक हृदय विदारक हत्या की घटना ने जिले ही नहीं पूरे राज्य में सनसनी फैल गया है।

    सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत M 47 निवासी को- ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर स्वर्गीय सचिंद्र किशोर वर्मा के किराएदार ने अपनी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लीl

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में 51 वर्षीय इमानवेल टेलेरा, उसकी पत्नी 45 वर्षीय अनिमा एरे और 10 वर्षीय पुत्र अंकन एमोन टेलेरा शामिल हैं.
    घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार किराएदार का परिवार दूसरे माले पर रहता था. मृतक अनिमा एएसआईसी कर्मी थी. मकान मालिक के पुत्र बुंडू में डॉक्टर हैं. घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद किया है. फिलहाल कमरे को सील कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल का दृश्य बेहद ही विभत्स था. हर तरफ खून ही खून बिखरे पड़े थे. अनुमान के मुताबिक यह घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की है. क्योंकि जिस वक्त लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे. उस वक्त तीनों के शरीर में जान बचा हुआ था. तीनों शव तड़प रहे थे. जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता. तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था. हैरान करने वाली बात यह है कि एक परिवार में कलह होता रहा, पड़ोसियों को इसकी सूचना नहीं मिली. एक सोसाइटी में तीन- तीन हत्याएं हो जाती है और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगती है. जबकि एम टाइप रिहायशी इलाका है. जिस वक्त हत्यारा अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर रहा होगा उस वक्त शोर जरूर हुआ होगा, मगर रईसों की कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर यह जानना भी जरूरी नहीं समझा कि आखिर घर में हो क्या रहा है. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मगर तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.। कई सवाल उभर रहे हैं । घटना स्थल पर पहुंचने वाले की आंखों से आंसू और आह निकल जा रहे हैं ।

    ए के मिश्र

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur crime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026

    TATA WORKES UNION NEWS: संविधान से उपर है टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी! ग्रेड रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट होने वाले TWU डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह अब ड्यूटी रिलीज़ और यूनियन की कार जैसी सुविधाएं भी छोड़ेंगे: अरविंद पांडे

    April 20, 2026

    Hot Weather School Timing Change : बढती गर्मी को लेकर सरकार ने बदला स्कूलों का समय, 8 तक की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक, 09 से 12 तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group