Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: झारखंड सरकार के मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार एवं उप निदेशक (मत्स्य) शंभू प्रसाद यादव ने  सरायकेला-खरसांवा जिले के भ्रमण के दौरान चांडिल जलाशय और चांडिल फिश फीड मिल का निरीक्षण कर मत्स्य क्षेत्र की गतिविधियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, जलाशय के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा मत्स्यजीवियों की आय सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी समिति एवं चांडिल स्वर्णरेखा मत्स्यजीवी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मत्स्य उत्पादन, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन, मत्स्य विपणन, मत्स्यजीवियों की आजीविका संवर्धन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
    मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जलाशयों का वैज्ञानिक प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज का संचयन, मत्स्य संसाधनों का संरक्षण तथा मत्स्यजीवी समितियों की सक्रिय भागीदारी से मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र मत्स्यजीवियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और समितियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखा जाए।
    इसके बाद अधिकारियों ने चांडिल फिश फीड मिल का निरीक्षण कर फिश फीड निर्माण प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले संतुलित मत्स्य आहार के उत्पादन, आधुनिक तकनीक के उपयोग, वैज्ञानिक मानकों के पालन तथा कच्चे माल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास, मत्स्यजीवी समितियों के सशक्तीकरण और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिले और मत्स्य पालकों की आय में निरंतर वृद्धि हो।
    इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राज कुमार तुरी, चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, सरदीप कुमार लायक सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं दोनों मत्स्यजीवी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandil news Jharkhand news Seraikell kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral news seraikella viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group