Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

    बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों के चिन्हीकरण एवं संशोधित सूची के अनुमोदन पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न योजनाओं एवं प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के ऑडिट एवं वार्षिक प्रतिवेदन की समीक्षा कर संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक निर्णय भी लिए गए।

    बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि DMFT अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विकासोन्मुख योजनाओं का चयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो तथा आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

    आगामी पांच वर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना तैयार करने हेतु बेसलाइन सर्वेक्षण कराने तथा आगामी वित्तीय वर्षों के ऑडिट कार्यों के अनुमोदन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नकुल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव, रिसर्च एसोसिएट, समिति के विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc seraikella dmft fund news dmo seraikella kharsawan Jharkhand news nakul choderry seraikella kharsawan khanij foundation trust seraikella kharsawan news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group