Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण
    Headlines

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण के तहत छह ट्रैफिक जवानों को कूलिंग जैकेट प्रदान की।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन तेज धूप और उच्च तापमान के बीच सड़क पर खड़े होकर यातायात संचालन करना पड़ता है। ऐसे में यह बैटरी संचालित जैकेट उन्हें गर्मी से राहत देने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होगी।

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है, जिससे जवानों को लंबे समय तक ठंडक का अनुभव होगा। यह पहल ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल प्रथम चरण में छह कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी दिनों में योजना का विस्तार करते हुए जिले के सभी ट्रैफिक जवानों को ऐसी जैकेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जिला पुलिस की इस पहल को ट्रैफिक जवानों के लिए गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वे अधिक सुरक्षित और बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    latest news jharkhand latest news jharkhand traffic police latest news seraikella kharsawan Seraikell kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella kharsawan sp nidhi diwadi news sp nidhi diwadi seraikella kharsawan trafic police ko bhisan garmi se rahat viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group