Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह
    Breaking News

    Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026Updated:September 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने टाटा संस के निदेशक मंडल के समक्ष शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह की टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर कम-से-कम 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा है। टाटा ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एसपी समूह की टाटा संस में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियां- स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और साइरस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कम-से-कम 25,000 करोड़ रुपये की सकल राशि जुटाने के लिए पर्याप्त शेयर बेचेंगी।

    लेनदेन का मूल्यांकन आयकर नियम, 1962 के नियम 11यूए के तहत निर्धारित मूल्य के आधार पर किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, यह खरीद 18 महीने के भीतर दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए टाटा संस को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष चयनित पूंजी कटौती की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

    हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
    नोएल टाटा ने टाटा संस के बोर्ड से धन जुटाने के अन्य विकल्पों पर भी विचार करने को कहा है। इनमें टाटा संस का आंतरिक नकदी प्रवाह, सूचीबद्ध निवेशों की बिक्री, नए कारोबारों में निवेशकों को शामिल करना और कुछ परिचालन कंपनियों की संभावित सूचीबद्धता से जुड़ी बिक्री पेशकश शामिल हैं।

    उन्होंने टाटा संस की परिचालन टीम और टाटा ट्रस्ट को एसपी समूह तथा उसके बैंकरों के साथ बातचीत जारी रखने और बोर्ड को इसकी जानकारी देने की अनुमति देने का भी आग्रह किया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को में डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल वैन, 15-17 बच्चे घायल, चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर

    टाटा ट्रस्ट ने कहा कि यह प्रस्ताव नोएल टाटा, टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एसपी समूह के चेयरमैन शापूर मिस्त्री के बीच पहले हुई बातचीत के बाद आया है। ट्रस्ट ने कहा कि वह एसपी समूह की टाटा संस में हिस्सेदारी के लिए ‘निष्पक्ष और समान समाधान’ तलाशने की अपनी इच्छा पर कायम है।

    एसपी समूह के पास टाटा संस में करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह लंबे समय से इस गैर-सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का मूल्य हासिल करने की कोशिश करता रहा है।

    सीमित हिस्सेदारी बिक्री का प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा संस के प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में पंजीकरण वापस करने का आवेदन खारिज कर दिया है। इससे कंपनी पर ‘अपर लेयर’ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर लागू सूचीबद्धता संबंधी नियमों के अनुपालन का सवाल फिर खड़ा हो गया है।
    प्रस्तावित सौदे से एसपी समूह को टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर नकदी मिल सकती है, जबकि टाटा संस को सार्वजनिक निर्गम के बजाय हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प मिल सकता है।

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    हालांकि, इसके लिए नियामकीय और एनसीएलटी की मंजूरी लेनी जरूरी होगी। प्रस्ताव में हिस्सेदारी के मूल्यांकन, शेयरधारकों के साथ समान व्यवहार और पूंजी कटौती की प्रक्रिया की वैधता जैसे मुद्दों की जांच भी होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore by selling a portion of its stake in Tata Sons. 000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह Shapoorji Pallonji Group to raise ₹25 Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को में डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल वैन, 15-17 बच्चे घायल, चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर

    September 18, 2026

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    September 18, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल, जानें क्या है वजह?

    September 18, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को में डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल वैन, 15-17 बच्चे घायल, चालक और दो बच्चों की हालत गंभीर

    September 18, 2026

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    September 18, 2026

    Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह

    September 18, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल, जानें क्या है वजह?

    September 18, 2026

    Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां, PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता, जानें क्या कहा?

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group