Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल, जानें क्या है वजह?
    Breaking News

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल, जानें क्या है वजह?

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में बृहस्पतिवार को तेजी दर्ज की गई। टाटा केमिकल्स का शेयर करीब सात प्रतिशत चढ़ा। टाटा संस लिमिटेड के निदेशक मंडल के एन. चंद्रशेखरन को पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त करने और समूह की होल्डिंग कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला करने के बाद समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर में तेजी आई है।

    बीएसई पर टाटा केमिकल्स का शेयर 6.60 प्रतिशत, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का 5.47 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 4.52 प्रतिशत, टाटा स्टील का 2.82 प्रतिशत, टाटा पावर का 2.02 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का 1.17 प्रतिशत, रैलिस इंडिया का 0.89 प्रतिशत, ट्रेंट का 0.86 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी का 0.49 प्रतिशत, वोल्टास का 0.42 प्रतिशत और टीसीएस का शेयर 0.21 प्रतिशत चढ़ा।
    गौरतलब है कि मुंबई में करीब तीन घंटे चली निदेशक मंडल की बैठक के बाद टाटा संस ने बयान में कहा, ‘‘17 सितंबर, 2026 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में चंद्रा ने निदेशक मंडल के अनुरोध पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर सहमति जताई। इसके बाद निदेशक मंडल ने बहुमत से मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कार्यकारी चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने का फैसला किया।’’

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    इससे पहले चंद्रशेखरन (63) ने अगस्त में निदेशकों से कहा था कि वह 20 फरवरी, 2027 को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने पर फिर से नियुक्ति नहीं चाहते हैं। बयान में कहा गया, निदेशक मंडल ने लागू आरबीआई दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कदम उठाने का भी फैसला किया है और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), टाटा ट्रस्ट और अन्य हितधारकों से मार्गदर्शन मांगा जाएगा।’’

    Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह

    वहीं निदेशक मंडल ने समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी सहमति जताई।
    दूसरी ओर, टाटा ट्रस्ट ने इन दोनों फैसलों को ‘अवैध’ बताया है और इन्हें कंपनी की सालाना आम बैठक (एजीएम) में मंजूरी लेनी होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी जानें क्या है वजह? टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल टाटा मोटर्स टाटा स्टील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    September 18, 2026

    Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह

    September 18, 2026

    Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां, PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता, जानें क्या कहा?

    September 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: JNAC में इंफोर्समेंट टीम के सहयोग से चल रहा है अवैध भवन निर्माता से वसूली का खेल ! 

    September 18, 2026

    Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगा शापूरजी पालोनजी समूह

    September 18, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स का शेयर में जबरदस्त उछाल, जानें क्या है वजह?

    September 18, 2026

    Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां, PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता, जानें क्या कहा?

    September 18, 2026

    Hemant Soren: सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार के 12वें दिन के अनुष्ठान में शामिल हुए CM हेमंत, बोले- उनके निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group