Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Market Closing: रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल, जानें किसने कमाया बंपर मुनाफा
    Breaking News

    Share Market Closing: रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल, जानें किसने कमाया बंपर मुनाफा

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त में रहे. बीएसई सेंसेक्स 91 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 25 अंक की तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 13 शेयर बढ़त में और 17 नुकसान में बंद हुए. कारोबार के दौरान एक समय यह 267.83 अंक तक चढ़ गया था.
    पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,541.80 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सर्वाधिक 2.51 प्रतिशत की तेजी आई. कंपनी के 528 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने के ऐलान के बाद शेयर में तेजी आई.
    इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.84 प्रतिशत चढ़ा। विश्लेषकों के सौर विनिर्माण केंद्र शुरू करने की संभावना जताये जाने के बाद कंपनी का शेयर चढ़ा. इसके अलावा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे.
    दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, ट्रेंट, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टेक महिंद्रा शामिल हैं. छोटी कंपनियों से संबंधित बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.18 प्रतिशत और मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक में 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई.
    बीएसई में 2,025 शेयर लाभ में जबकि 1,985 शेयर में गिरावट आई. वहीं 154 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे.
    शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 452.44 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 120.75 अंक की गिरावट आई थी.

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    HDFC Bank boosted the stock market know who made bumper profits Nifty also jumped Sensex rose by 91 points Share Market Closing: Buying in Reliance
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दुर्गा पूजा की तैयारियों बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम पहुंची घाटशिला, मऊभण्डार स्वर्णरखा विसर्जन घाट का किया निरीक्षण

    September 23, 2026

    Chaibasa: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में फैला मलेरिया का संक्रमण, 10 बच्चियों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि

    September 23, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड में एक और बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विक्रम शर्मा की कंपनी के कार्यालय में छापेमारी, ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

    September 23, 2026
    Recent Post

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026

    Vavada online casino w Polsce – metody płatności

    September 23, 2026

    Olymp Casino BD Login

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group