Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar Closing: निवेशक सतर्क; शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद, Sensex में सिर्फ 9 अंकों की तेजी, Nifty के 22 शेयर लाभ में, 28 नुकसान में रहे
    Breaking News

    Share Bazar Closing: निवेशक सतर्क; शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद, Sensex में सिर्फ 9 अंकों की तेजी, Nifty के 22 शेयर लाभ में, 28 नुकसान में रहे

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक…बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सोमवार को लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए. एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच अमेरिकी शुल्क लागू होने की नौ जुलाई की समयसीमा करीब आने के साथ निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 9.61 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र तेजी के साथ 83,442.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,516.82 अंक तक गया और नीचे में 83,262.23 अंक तक आया.

    पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी स्थिर बंद हुआ. निफ्टी के 22 शेयर लाभ में जबकि 28 नुकसान में रहे. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में लाभ ने आईटी तथा धातु शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई की. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और आईटीसी लाभ में रहीं. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) शामिल हैं. छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.33 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.15 प्रतिशत टूटा.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 Nifty stocks made profit 28 were in loss Sensex gained only 9 points Share Market Closing: Investors cautious; Stock market closed with stable trend
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group