


Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 209.32 अंक टूटकर 84,486.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.25 अंक फिसलकर 25,878.85 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.
हालांकि भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखी गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,643.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.



