Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Market: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आयेंगे आईपीओ, 5,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
    Breaking News

    Share Market: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आयेंगे आईपीओ, 5,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026Updated:August 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। इस सप्ताह छह कंपनियां आरंभिक आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से करीब ₹5,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट भी शामिल हैं। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ 17 अगस्त को खुलेंगे। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ₹2,600 करोड़ का आईपीओ ला रही है, जिसका मूल्य दायरा ₹57 से ₹60 प्रति शेयर तय किया गया है।

    कंपनी आईपीओ से जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं, ललिता ज्वेलरी मार्ट ने अपने ₹1,700 करोड़ के आईपीओ के लिए ₹190 से ₹201 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसमें ₹1,200 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें ₹500 करोड़ तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।
    इसके बाद 18 अगस्त को शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के आईपीओ खुलेंगे। शंकेश ज्वेलर्स का निर्गम ₹367 करोड़ का है और इसका मूल्य दायरा ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है। सनशाइन पिक्चर्स ₹282 करोड़ जुटाएगी और इसके शेयर का मूल्य दायरा ₹342 से ₹360 तय किया गया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    बाद में 19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का ₹550 करोड़ का आईपीओ खुलेगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है। आईपीओ में ₹450 करोड़ तक के नए शेयर और ₹100 करोड़ तक की बिक्री पेशकश शामिल है। शेयर का मूल्य दायरा ₹152 से ₹160 प्रति शेयर रखा गया है। 20 अगस्त को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ खुलेगा। कंपनी ₹95 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इसमें शामिल होगी।

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    इन छह आईपीओ के साथ 2026 में अब तक सार्वजनिक निर्गम लाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 54 होने की उम्मीद है। कंपनियां आईपीओ से प्राप्त धन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारोबार विस्तार, पूंजीगत व्यय, कर्ज भुगतान और अन्य कंपनी कामकाज के लिए करती हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    600 crore. 600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी prepare to raise Rs 5 Share Market: Six companies to IPO coming next week Share Market: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आयेंगे आईपीओ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026

    Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान

    August 17, 2026

    Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group