
Mumbai. विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
