


Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.9 डॉलर प्रति बैरल रहा।



