


Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.62 अंक चढ़कर 81,274.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 22.3 अंक की बढ़त के साथ 24,916.55 अंक पर पहुंच गया. शुरुआती सौदों के बाद भी दोनों बाजारों में तेजी जारी रही. सेंसेक्स 170.85 अंक की बढ़त के साथ 81,376.75 अंक पर और निफ्टी 50.40 अंक चढ़कर 24,944.30 अंक पर कारोबार करने लगा.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और इटर्नल प्रमुख के शेयर लाभ में रहे. हालांकि पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.



