Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Market Update: सेंसेक्स में आज फिर गिरावट, झटके का दिन, जानिए बाजार का हाल …
    Breaking News

    Share Market Update: सेंसेक्स में आज फिर गिरावट, झटके का दिन, जानिए बाजार का हाल …

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Share Market Update: अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद आज, मंगलवार, 11 मार्च को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स भी −252.56 अंकों की गिरावट के साथ 73,862.61 के नीचे कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी −46.80 अंकों की गिरावट आई है, जो 22,413.50 पर आ गया है.

    सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, मीडिया और मेटल शेयरों में है. निफ्टी आईटी, मीडिया और मेटल इंडेक्स में करीब 1.50% की गिरावट आई है. निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट आई है. इंडसइंड बैंक का शेयर 10% नीचे है.

    बाजार में गिरावट की वजह (Share Market Update)

    ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है. ट्रंप ने कहा, “हम पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे. चाहे कोई भी देश हो—भारत हो या चीन, वे हमसे जो भी शुल्क लेंगे, हम भी वही शुल्क लेंगे. हम व्यापार में समानता चाहते हैं. पारस्परिक का मतलब तराजू के दोनों पलड़ों को बराबर करना है.”

    यानी अगर एक तरफ 1 किलो का वजन है तो दूसरी तरफ 1 किलो का वजन रखकर उसे बराबर कर दें. ट्रंप इसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं. यानी अगर भारत कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी ऐसे उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    एशियाई बाजारों में भी गिरावट (Share Market Update)

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.74%, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.18% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.45% की गिरावट आई है. 10 मार्च को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

    इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. 10 मार्च को अमेरिका का डाउ जोंस 2.08% गिरकर 41,911, एसएंडपी 500 2.70% गिरकर 5,614 और नैस्डैक कंपोजिट 4.00% गिरकर 17,468 पर आ गया.

    टेस्ला की वैल्यू 4 लाख करोड़ गिरी, मस्क की नेटवर्थ 2 लाख करोड़ घटी

    एलोन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में 15.43% की गिरावट आई. इसके चलते कंपनी के मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है. यह पिछले 5 साल में सबसे बड़ी डे-फॉल है. इससे पहले सितंबर 2020 में कंपनी के शेयर में इतनी गिरावट आई थी.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    कंपनी का शेयर दिसंबर 2024 में 480 डॉलर के अपने ऑलटाइम हाई पर था. अब यह 222 डॉलर पर आ गया है. इस गिरावट के चलते एलोन मस्क की नेटवर्थ भी 1.92 लाख करोड़ रुपये घटकर 27.90 लाख करोड़ रुपये रह गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a day of shock know the condition of which market … Share Market Update: Sensex falls again today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जून में 555 टन खनिज जब्त, ₹35.62 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group