Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»National Award से सम्मानित जमशेदपुर की बेटी बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने रांची में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, बोलीं- जन्मभूमि को समर्पित है यह सम्मान
    Breaking News

    National Award से सम्मानित जमशेदपुर की बेटी बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने रांची में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, बोलीं- जन्मभूमि को समर्पित है यह सम्मान

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को जमशेदपुर की बेटी और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुलाकात की. यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री से अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने तक की यात्रा के अनुभव साझा किए. मौके पर सीएम ने सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है. आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा. शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है. मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जवान’ फिल्म के गीत ‘चलेया’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
    शिल्पा राव ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से झारखंड की बेटियों को यह संदेश मिलेगा कि पूरी निष्ठा के साथ मेहनत की जाए तो कला और संगीत की दुनिया में राष्ट्रीय पहचान हासिल करना संभव है. जमशेदपुर में जन्मीं शिल्पा राव ने ‘जवान’ फिल्म के गीत ‘चलेया’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान मिला. यह पहली बार है जब झारखंड की किसी कलाकार को पार्श्वगायन के क्षेत्र में इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    शिल्पा राव, जिनका वास्तविक नाम अपेक्षा राव है, ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता एस. वेंकट राव से प्राप्त की और बाद में उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया. उन्होंने करियर की शुरुआत विज्ञापन जिंगलों से की थी और 2007 में फिल्म ‘वो अजनबी’ के साथ हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इसके बाद ‘खुदा जाने’, ‘मलंग’, ‘मेहरबान’, और ‘घुंघरू’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी गायकी की खासियत भावनाओं की गहराई और अनूठी शैली है, जिसने उन्हें समकालीन गायिकाओं में विशिष्ट स्थान दिलाया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "This honour is dedicated to the motherland." met Chief Minister Hemant Soren in Ranchi and said National Award से सम्मानित जमशेदपुर की बेटी बॉलीवुड सिंगर शिल्पा ने राव रांची में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात Shilpa Rao the daughter of Jamshedpur and a National Award winner बोलीं- जन्मभूमि को समर्पित है यह सम्मान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group