Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Sibu Soren Funeral: दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, हजारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Breaking News

Sibu Soren Funeral: दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, हजारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Nemra. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर हजारों लोगों ने ‘दिशोम गुरु’ को नम आखों से अंतिम विदाई दी जिनमें ग्रामीण, राजनीतिक हस्तियां और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे. शिबू सोरेन को लोग प्यार से ‘दिशोम गुरु’ (भूमि के नेता) कहते थे. उनका सोमवार को 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गुर्दे संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह संस्थापक और राज्य के आदिवासी आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे शिबू सोरेन को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के जवानों ने सलामी दी. उनका कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके बड़े पुत्र ने जब चिता को मुखाग्नि दी तब ‘गुरुजी अमर रहें’ के नारे गूंज उठे. रामगढ़ जिले के नेमरा में गमगीन माहौल था, जहां परिवार, समर्थक, राजनीतिक नेता और ग्रामीण सहित हजारों लोग नम आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए थे.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उनका हेलीकॉप्टर रांची से उड़ान नहीं भर सका, जहां वे दिल्ली से अपराह्न करीब 3.30 बजे उतरे. हालांकि, कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना हुए और शाम करीब 6.45 बजे हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव भी नेमरा पहुंचे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सड़कों पर भारी यातायात जाम की वजह से मोटरसाइकिल से नेमरा पहुंचे.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

जब दिग्गज आदिवासी नेता के पार्थिव शरीर को पूरे आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गांव में उनके पैतृक घर पर फूलों से सजी चारपाई पर रखा गया, तो उनके करीबी और प्रियजन कफन, चादर, शॉल और गुलदस्ते चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े. शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को जिस ताबूत में रखा गया था , उसे तिरंगे और झामुमो के झंडे में लपेटा गया था.

व्हीलचेयर पर बैठी शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं, जबकि उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन तथा विधायक बहू कल्पना सोरेन शांतचित्त थे और उनके चेहरे पर गहरे दुख का भाव साफ देखा जा सकता था. कल्पना सोरेन अपने दोनों बेटों को सांत्वना देती नजर आईं. सोरेन का पैतृक आवास अंतिम दर्शन के लिए आए लोगों से भरा हुआ था और कई लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group