Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»मॉनसून के आने का मिलने लगा संकेत, 22 तक झारखंड में देगा दस्तक
    Bihar

    मॉनसून के आने का मिलने लगा संकेत, 22 तक झारखंड में देगा दस्तक

    News DeskBy News DeskJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • तीन-चार दिनों में मॉनसून के संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करने का पूर्वानुमान
    • मॉनसून के पहुंचने के बाद पांच-छह दिनों में पूरे राज्य में होने लगेगी बारिश

    रांची/पटना. बादलों ने डेरा डाल दिया है. झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है. अब मॉनसून के आने के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 21 या 22 जून तक झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून दाखिल हो सकता है. इसके संताल के रास्ते झारखंड में आने के संकेत हैं. झारखंड में मॉनसून आने के पांच-छह दिनों में पूरे राज्य में मॉनसून की बारिश होने लगेगी. इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी-पूर्व मॉनसून के झारखंड में आने के संकेत मिलने लगे हैं. मॉनसून का सकारात्मक असर दिख रहा है. अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून की बारिश हो सकती है. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट आ सकती है. मंगलवार सुबह जमशेदपुर और रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हुई. 20 से 24 जून तक राजधानी रांची के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

    अगले 72 घंटे में मानसून की बिहार में दस्तक देने की संभावना

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    बिहार में माॅनसून के प्रवेश का काउंट-डाउन शुरू हो गया है. दरअसल सोमवार से मंगलवार की सुबह तक किशनगंज जिले में भारी बारिश दर्ज की गयी है. फिलहाल किशनगंज से ठीक 15 किलोमीटर पूर्व में पश्चिमी बंगाल के इस्लामपुर में 20 दिन से माॅनसून अटका है. हालांकि अब बन रही उपयुक्त मौसमी दशाओं से सोमवार से मानसून को आगे बढ़ने के लिए कुछ ताकत मिली है. ऐसे में आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिन (72 घंटे) में मानसून बिहार में कई इलाकों में प्रवेश कर सकता है. आइएमडी पटना ने पश्चिमी विक्षोभ और दूसरी मौसमी दशाओं के आधार पर पूर्वानुमान जारी किया है कि 19 जून से अगले कुछ दिन तक राज्य के उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ एक इलाके में हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान इन इलाकों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और ठनका की भी आशंका है. हालांकि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में लू चलते रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ हवा अब भी माॅनसून के लिए स्पीड ब्रेकर का काम कर रही है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    monsoon have started appearing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group