


Gangtok.उत्तर सिक्किम के चटेन इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है. 1 मई की देर रात हुए भूस्खलन की चपेट में एक आर्मी कैंप आ गया, जिससे 3 जवान शहीद हो गए और 9 अभी भी लापता हैं. बीती रात अचानक हुई भारी बारिश के कारण लाचेन का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यह हादसा हुआ. चुंगथांग के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी थाताल द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सेना इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.
अभी तक तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता जवानों की तलाश अभी जारी है. एक अधिकारी ने बयान के हवाले से कहा, “लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से छातेन इलाके में हुए भीषण भूस्खलन की घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है. बयान के अनुसार, तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार अन्य सैनिकों को मामूली चोट आई है. उन्होंने कहा,चुनौतियों भरे हालात में बचाव दल लापता छह जवानों की तलाश में जुटा है.
रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा सभी हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.



