Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sir Ratan Tata Trust Board Meeting: सर रतन टाटा ट्रस्ट की प्रस्तावित बोर्ड मीटिंग रद्द, नेविल टाटा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति पर अब भी नहीं बन सकी है सहमति
    Breaking News

    Sir Ratan Tata Trust Board Meeting: सर रतन टाटा ट्रस्ट की प्रस्तावित बोर्ड मीटिंग रद्द, नेविल टाटा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति पर अब भी नहीं बन सकी है सहमति

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के बोर्ड की मीटिंग 17 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन, यह कैंसिल हो गई। इससे ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी नेविल टाटा की नियुक्ति में देर होती दिख रही है। एसआरटीटी के बोर्ड की मीटिंग कैंसिल होना इस बात का संकेत है कि नेविल टाटा की नियुक्ति पर अभी ट्रस्टीज के बीच एक राय नहीं बन पाई है. प्रस्तावित बोर्ड बैठक कोरम (गणपूर्ति) की कमी के कारण शनिवार को रद्द कर दी गई। इस बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया जाना था। नेविल टाटा को आरएसटीटी के बोर्ड में शामिल करने की कोशिश दो महीने पहले भी असफल हो चुकी है।

    करीब 180 अरब डॉलर से अधिक के टाटा समूह की प्रवर्तक होल्डिंग कंपनी टाटा संस में एसआरटीटी की 23.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस घटनाक्रम की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा, ”सभी ट्रस्टी बैठक में शामिल नहीं हो सके, जो नये ट्रस्टी की नियुक्ति के लिए एक अनिवार्य शर्त है।” उस व्यक्ति ने आगे बताया कि बैठक को अगले कुछ दिनों में फिर से आयोजित किया जा सकता है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    हालांकि, अन्य लोगों का कहना है कि ट्रस्टियों के बीच नियुक्ति पर आम सहमति बनाने के लिए संभव है कि बैठक को आगे बढ़ाया गया हो। इस संबंध में टाटा ट्रस्ट्स को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला है।
    एसआरटीटी के ट्रस्टी नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह, जिमी एन टाटा, जहांगीर एचसी जहांगीर और डेरियस खंबाटा हैं।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    पिछले साल नवंबर में नेविल टाटा और भास्कर भट को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) में नियुक्त किया गया था, जिसकी टाटा संस में 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, उन्हें एसआरटीटी में नियुक्त नहीं किया जा सका। टाटा से जुड़े अन्य ट्रस्टों की टाटा संस में 13.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्पष्ट रूप से यह नियुक्ति वेणु श्रीनिवासन द्वारा उठाए गए एक विरोध के कारण रुकी थी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    as no consensus has yet been reached on the appointment of Neville Tata as a trustee. Sir Ratan Tata Trust Board Meeting: The proposed board meeting of the Sir Ratan Tata Trust has been cancelled Sir Ratan Tata Trust Board Meeting: सर रतन टाटा ट्रस्ट का प्रस्तावित बोर्ड मीटिंग रद्द नेविल टाटा को ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति पर अब भी नहीं बन सकी है सहमति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group