Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»JAMSHEDPUR के 30 लाख लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, जेल से छूटे अपराधियों पर नजर
    Crime

    JAMSHEDPUR के 30 लाख लूटकांड में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, जेल से छूटे अपराधियों पर नजर

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 30 लाख रुपये की लूट से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SIT गठित की और घटनास्थल साथ ही आसपास के करीब 15 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में सामने आया कि अपराधी इनोवा कार और स्कूटी से आदित्यपुर की ओर भागे. इसके बाद पुलिस ने सरायकेला और चाईबासा के कई इलाकों में छापेमारी की. आपको बता दे की ये मामला गुरुवार का है.

    सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी साकेत अगीवाल की दिनचर्या पर वारदात से तीन दिन पहले से नजर रखना शुरू कर दिया था. गुरुवार को जैसे ही अगीवाल अपने घर से निकले, अपराधियों ने उन्हें टारगेट कर लिया. इनोवा कार सवार अपराधियों ने गुरुद्वारा के पास गाड़ी खड़ी की, जबकि स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने कारोबारी को ओवरटेक किया. उन्होंने आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

    जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह का एक सदस्य हाल ही में जेल से बाहर आया है. पुलिस को शक है कि कारोबारी की दिनचर्या और पैसों की जानकारी किसी करीबी ने ही अपराधियों तक पहुंचाई. इस सुराग की तलाश में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

    Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और दावा किया गया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

    बस्ती रोड नंबर-2 निवासी और हिंदुस्तान लीवर एजेंसी संचालक साकेत अगीवाल से गुरुवार सुबह बदमाशों ने 30 लाख रुपये लूट लिए थे. इस घटना ने व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है. पुलिस का कहना है कि इस वारदात का खुलासा प्राथमिकता पर किया जा रहा है.

    Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news keeping an eye on criminals released from jail SIT conducts raids in JAMSHEDPUR's Rs 30 lakh loot case जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

    September 12, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

    September 12, 2026

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    September 12, 2026
    Recent Post

    Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

    September 12, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

    September 12, 2026

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    September 12, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group