Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Small Saving Scheme: लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि पर 8.2 प्रतिशत, 3 साल की सावधि जमा पर 7.1 प्रतिशत ब्याज बरकरार
    Breaking News

    Small Saving Scheme: लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि पर 8.2 प्रतिशत, 3 साल की सावधि जमा पर 7.1 प्रतिशत ब्याज बरकरार

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी सहित विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. यह लगातार छठी तिमाही है जब लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को यथावत रखा गया है. वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि एक जुलाई, 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही में विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी. इन योजनाओं पर वही ब्याज दर मिलती रहेगी जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अधिसूचित की गयी थी.

    अधिसूचना के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रहेगा. लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी दूसरी तिमाही के लिए क्रमशः 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं. किसान विकास पत्र पर ब्याज दर पहले की तरह 7.5 प्रतिशत होगी और यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी. पहली तिमाही की तरह दूसरी तिमाही में भी मासिक आय योजना में निवेश करने वालों को 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा. इसके साथ ही डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार छठी तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार ने ब्याज दरों में पिछली बार बदलाव 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं में किया था.
    सरकार प्रत्येक तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अधिसूचित करती है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    7.1 percent interest on 3-year fixed deposit remains intact 8.2 percent on Sukanya Samriddhi Small Saving Scheme: No change in interest rates on small savings schemes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group