Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»छोटे टैक्सपेयर्स दे रहे टैक्स, बड़े बकायेदारों ने निगम को लगाया करोड़ों का चूना, 500 को नोटिस !
    Breaking News

    छोटे टैक्सपेयर्स दे रहे टैक्स, बड़े बकायेदारों ने निगम को लगाया करोड़ों का चूना, 500 को नोटिस !

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के होल्डिंग टैक्स बकायेदारों की सूची जारी कर बड़ा कदम उठाया है. निगम की ओर से जारी इस सूची में 500 बड़े बकायेदारों के नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से टैक्स अदा करने से बचते आ रहे हैं. छोटे टैक्सपेयर्स जहां समय पर टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, वहीं बड़े बकायेदार वर्षों से नगर निगम की आंखों में धूल झोंककर करोड़ों रुपये का बकाया दबाए बैठे हैं.

    इस सूची में सबसे छोटे बकायेदार एचबी रोड आनंद कॉम्प्लेक्स निवासी करबी दत्ता हैं, जिनका कुल बकाया 86,426.36 रुपये है. वहीं, सबसे बड़ा टैक्स बकायेदार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), सरकुलर रोड है, जिस पर कुल 16,54,297.88 रुपये का बकाया है. बाकी 498 बकायेदारों की बकाया राशि 86 हजार से लेकर 16 लाख रुपये के बीच है.

    निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो साफ है कि शहर के बड़े टैक्स डिफॉल्टर निगम के राजस्व पर गाज बनकर लटक रहे हैं. छोटे-छोटे दुकानदार और साधारण नागरिक हर साल हजार-दो हजार रुपये का टैक्स नियमित रूप से भरते हैं, लेकिन करोड़ों का कारोबार करने वाले संस्थान और बड़े भवन मालिक टैक्स भुगतान से बचते हुए निगम को करोड़ों की चपत लगा रहे हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ईमानदार टैक्सपेयर्स का हक मारा जा रहा है, क्योंकि निगम को मिलने वाले राजस्व से ही शहर के विकास कार्य, सड़क-नाली की मरम्मत, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किया जाता है. जब बड़े बकायेदार टैक्स नहीं देते तो इसका सीधा असर आम जनता की सुविधाओं पर पड़ता है.
    निगम की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि फिलहाल बकायेदारों को अंतिम मौका दिया जा रहा है. उन्हें टैक्स भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा. यदि इसके बावजूद भी उन्होंने राशि जमा नहीं की, तो नगर निगम कठोर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा. इसमें बकायेदारों की संपत्ति को सील करना, राजस्व वसूली टीम की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया शामिल हो सकती है.

    शहर के नागरिकों का कहना है कि यह कदम काफी सराहनीय है. छोटे टैक्सपेयर्स का मानना है कि जब वे अपनी आमदनी का हिस्सा काटकर टैक्स जमा कर सकते हैं तो बड़े संस्थान और प्रतिष्ठान किस आधार पर टैक्स बकाया रखते हैं. निगम को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इन बकायेदारों पर कार्रवाई करे ताकि बाकी लोग भी सबक लें.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रांची नगर निगम अब यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निगम ने सूची सार्वजनिक कर दी है, ताकि शहरवासी भी जान सकें कि कौन लोग टैक्स चुकाने से बचते आ रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इस कदम से न केवल टैक्स वसूली में तेजी आएगी बल्कि टैक्स चोरी करने वालों पर भी लगाम लगेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    big defaulters have defrauded the corporation of crores notice issued to 500! RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news Small taxpayers are paying taxes झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group