Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Somesh Soren: सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद जताया आभार, बोले- अपने पिता के सपनों को पूरा करने की करूंगा कोशिश
    Breaking News

    Somesh Soren: सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद जताया आभार, बोले- अपने पिता के सपनों को पूरा करने की करूंगा कोशिश

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को 38,524 मतों के अंतर से जीत हासिल की. सोमेश चंद्र सोरेन ने पहली बार चुनाव लड़ा है.सोमेश को 1,04,794 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबू लाल सोरेन को 66,270 वोट मिले. जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू 11,542 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

    पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन जीत के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और कहा कि यह जीत पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि है.  सोमेश रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा. उपचुनाव जीतने के बाद सोमेश ने कहा, मैं घाटशिला के लोगों का मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद करता हूं.

    मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने पिता के सपनों को पूरा करने की कोशिश करूंगा. झामुमो सांसद महुआ माझी ने कहा, ‘घाटशिला में हमें झामुमो उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा था, क्योंकि दिवंगत रामदास सोरेन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए थे. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 22,000 से ज्यादा मतों से हराया था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की जीत की घोषणा
    जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना पूरी हो गई है और सोमेश चंद्र सोरेन ने उपचुनाव जीत लिया है.  अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई. ग्यारह नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था. उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन ने यह कहा
    भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह चुनाव परिणामों से निराश नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव उस क्षेत्र के एक मौजूदा मंत्री के निधन के बाद हुआ था. ऐसे मामलों में, आमतौर पर सहानुभूति वोट परिवार या सत्ताधारी पार्टी को ही मिलते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड के मूल निवासियों की भूमि, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "I will try to fulfill my father's dreams." contesting for the first time expressed gratitude after winning the Ghatsila by-election and said Somesh Chandra Soren Somesh Soren पहली बार चुनाव लड़ रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद जताया आभार बोले- अपने पिता के सपनों को पूरा करने की करूंगा कोशिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group