Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ
Breaking News

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से जमशेदपुर लाया गया है। आरोपियों से बिष्टुपुर और सोनारी थाना में अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रायपुर पुलिस ने भी चारों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रायपुर टोल प्लाजा से भागने के दौरान मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि चारों पर फायरिंग की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में डोमिनिक सेमसन का बढ़ता हस्तक्षेप घटना की वजह तो नहीं बना।

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और पूरे घटनाक्रम में साजिशकर्ताओं की भूमिका काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि डोमिनिक से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को साजिशकर्ताओं के बारे में अहम सुराग मिले थे। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की पूरी साजिश, हमलावरों से उनके संपर्क और घटना के पीछे के मकसद की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है कि शनिवार को सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने गोलीबारी कर चार लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी कृष्णा चौधरी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है, जबकि दो घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

September 30, 2026

Jharkhand: तालाब के पास खेल रहे पांच से सात वर्ष की उम्र के 3 भाइयों की डूबकर मौत, गोताखारों ने बरामद किये तीनों शव

September 30, 2026
Recent Post

Tata Group Rating…टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहीं, Tata Sons को लेकर S&P का अनुमान

September 30, 2026

Jharkhand ‘SIR’: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे-आपत्तियां दाखिल करने का आज अंतिम मौका, अब समयसीमा नहीं बढ़ेगी

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group