Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :प्रयागराज–विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से चलेगी, 16-16 फेरों का शेड्यूल जारी
    Breaking News

    South East Central Railway :प्रयागराज–विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से चलेगी, 16-16 फेरों का शेड्यूल जारी

    मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में है इस गाड़ी का ठहराव
    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर –

    ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रयागराज-विशाखापटनम-प्रयागराज के मध्य 16 -16 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

    गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से दिनांक 14 अगस्त से 27 नवम्बर 2026 तक (16 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशाखापटनम से दिनांक 15 अगस्त से 28 नवम्बर 2026 तक (16 फेरे) प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

    इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज एवं विशाखापटनम के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा तथा धार्मिक, शैक्षणिक, पर्यटन, चिकित्सा एवं व्यावसायिक उद्देश्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    Jamshedpur News: ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के जागरूकता रथ का जुबली पार्क में स्वागत, BJP नेता दिनेश कुमार ने युवाओं से की खास अपील

    गाडी की समय सारिणी –
    👉 गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 14 अगस्त से 27 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से 10.15 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये शहडोल आगमन 18.15 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, अनूपपुर आगमन 18.55 बजे, प्रस्थान 19.00 बजे, पेंड्रारोड आगमन 19.38 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, बिलासपुर आगमन 22.15 बजे, प्रस्थान 22.25 बजे, दूसरे दिन शनिवार को रायगढ़ आगमन 00.25 बजे, प्रस्थान 00.30 बजे होते हुये 13.30 बजे विशाखापटनम स्टेशन पहुंचेगी |
    👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 15 अगस्त से 28 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को विशाखापटनम से 15.40 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को रायगढ़ आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, बिलासपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे, पेंड्रारोड आगमन 08.33 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, अनूपपुर आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.25 बजे, शहडोल आगमन 10.00 बजे, प्रस्थान 10.05 बजे होते हुये 17.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी |

    गाड़ी की कोच संरचना –
    इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 05 जनरल, 07 स्लीपर, 01 एसी-II, 04 एसी-III, 03 एसी-III इकॉनोमी सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

    वाणिज्यिक ठहराव –
    रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली एवं विजयनगरम स्टेशनों पर रुकेगी |

    JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

    यात्रियों से आग्रह है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AC Coach Anuppur Station Bilaspur Division Bilaspur news Bilaspur railway news Business Travel Confirm Berth Indian Railways Long Distance Train Medical Travel Passenger Facility Pendra Road station Prayagraj Train Prayagraj Visakhapatnam Special Train Raigarh Station Railway News India Railway Notification Railway Timetable Railway Update Shahdol Station Sleeper Coach South East Central Railway Special Train Schedule Tourism Travel Train 04159 Train 04160 Train Halt Train Reservation Visakhapatnam Train Weekly Special Train
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के जागरूकता रथ का जुबली पार्क में स्वागत, BJP नेता दिनेश कुमार ने युवाओं से की खास अपील

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज के गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा,हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के जागरूकता रथ का जुबली पार्क में स्वागत, BJP नेता दिनेश कुमार ने युवाओं से की खास अपील

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज के गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा,हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 11, 2026

    South East Central Railway :प्रयागराज–विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से चलेगी, 16-16 फेरों का शेड्यूल जारी

    August 11, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group