Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बाबा भोले के भक्तों के लिए श्रावणी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
    Bihar

    बाबा भोले के भक्तों के लिए श्रावणी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल और पटना तथा सियालदह एवं बनारस के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया

    आसनसोल. श्रावणी मेले में दूर-दूर से अनगिनत भक्त आते हैं. पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाला यह भव्य समागम भगवान शिव को पूजा अर्पित करने के लिए होता है. इस पवित्र अवसर के महत्व को समझते हुए और भक्तों की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल और पटना तथा सियालदह एवं बनारस के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.

    03511 आसनसोल-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई और 19 अगस्त के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को (नौ ट्रिप) आसनसोल से शाम 4.50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.55 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03512 पटना-आसनसोल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 जुलाई और 20 अगस्त के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को (नौ ट्रिप) देर रात 01:15 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन सुबह 08:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. उक्त स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथीदा, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी.

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की सीटिंग की व्यवस्था होगी. 03549 आसनसोल-पटना त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 जुलाई और 17 अगस्त के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को (12 ट्रिप) शाम 4.50 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन रात 11.55 बजे पटना पहुंचेगी और 03550 पटना-आसनसोल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई और 18 अगस्त के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को (12 ट्रिप) देर रात 01:15 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन सुबह 08:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन, मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथीदा, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे. 03113 सियालदह-बनारस साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) 27 जुलाई और 17 अगस्त के बीच प्रत्येक शनिवार को (चार ट्रिप) सियालदह से रात 11.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम चार बजे बनारस पहुंचेगी.

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    03114 बनारस-सियालदह साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) 28 जुलाई और 18 अगस्त के बीच (चार ट्रिप) प्रत्येक रविवार को बनारस से साम पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:20 बजे सियालदह पहुंचेगी. उक्त स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना, दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी स्टेशनों पर रूकेगी. उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Special trains will be operated for the devotees of Baba Bhole during Shravani fair
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group