Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sravni Mela: देवघर में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ, दुम्मा कांवरिया पथ पर राज्य के पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन, 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
    Breaking News

    Sravni Mela: देवघर में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ, दुम्मा कांवरिया पथ पर राज्य के पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन, 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devaghar. देवघर जिले में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेले का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया. देश के पूर्वी क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक श्रावणी मेले का उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिहार की सीमा से लगे दुम्मा स्थित कांवरियापथ पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया.शक कैलेंडर के अनुसार, यह मेला ‘श्रावण’ माह के दौरान आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन 11 जुलाई से नौ अगस्त तक होना है. मेले का उद्घाटन करने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री ने कहा, ‘एक महीने तक आयोजित होने वाले इस मेले का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा. तकनीक का इस्तेमाल करके, लाखों श्रद्धालुओं के लिए मेले को बिना किसी परेशानी के आयोजित करने का प्रयास किया गया है.

    मंत्री ने कहा कि प्रशासन देवघर में सुचारू और कोई अप्रिय घटना-मुक्त मेला’ आयोजित करने के लिए एआई-चैटबॉट, ‘रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (आरएफआईडी) और कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है. मेले में इस्तेमाल की जा रही प्रौद्योगिकियों का विवरण देते हुए देवघर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एआई आधारित एकीकृत मेला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    उन्होंने कहा कि 200 एआई-आधारित कैमरे, सूचना फीडबैक और हेल्पलाइन के लिए एक चैटबॉट, एक एआई-आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली, लगभग 700 नियमित कैमरे, 10 एआई-आधारित ड्रोन, लगभग 40 टेलीविजन और चेहरों की पहचान करने वाले कैमरे लगाए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि छह स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरे, एक क्यूआर-आधारित शिकायत प्रणाली और एक डिजिटल मंडप भी स्थापित किया गया है.देश-विदेश के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालु श्रावण मास के दौरान देवघर आते हैं और यहां प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं.

    बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी में स्नान के बाद श्रद्धालु देवघर के लिए 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करते हैं और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही यात्रा का समापन होता है.
    हर साल औसतन 35-40 लाख श्रद्धालु मेले में आते हैं.

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दो राज्य – झारखंड और बिहार – समन्वय से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवघर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं के लिए आवास सुविधाओं तक व्यापक तैयारियां की हैं. अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली, सफाई और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने कहा, ‘श्रावणी मेले के दौरान वीआईपी लोगों के लिए बिना बारी के दर्शन की सुविधा स्थगित रहेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    35-40 lakh devotees are expected to arrive Sravni Mela: The month-long Shravani Mela started in Deoghar the state tourism minister inaugurated the Dumma Kanwaria Path
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ

    September 6, 2026

    Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group