Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SSC Exam : अब एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब मोबाइल ऐप ‘माय एसएससी ऐप’ पर कर सकेंगे आवेदन
    Breaking News

    SSC Exam : अब एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब मोबाइल ऐप ‘माय एसएससी ऐप’ पर कर सकेंगे आवेदन

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकारी नौकरी के आकांक्षी अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए अब मोबाइल ऐप (एप्लीकेशन) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सरकारी नौकरी के आकांक्षी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों समेत सभी अभ्यर्थियों के लिए ‘माय एसएससी ऐप’ काफी मददगार साबित होगी.

    एसएससी के अध्यक्ष एस. गोपालकृष्णन ने बताया कि एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी इस ऐप के माध्यम से ही पूरा आवेदन-पत्र भर सकेंगे. उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने और जमा करने के लिए किसी कंप्यूटर सेंटर पर जाने या किसी अन्य ‘ऑपरेटर’ पर निर्भर रहने की कोई विशेष आवश्यकता नहीं होगी.

    गोपालकृष्णन ने कहा कि उम्मीदवार उसी ऐप पर आधार ओटीपी और चेहरे के प्रमाणीकरण के माध्यम से भी अपनी पहचान बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि ‘क्यूबेशन कंसल्टिंग फर्म’ द्वारा एसएससी के लिए विकसित एप्लीकेशन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    फर्म के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने कहा, ‘‘एसएससी के साथ इस बदलाव का हिस्सा बनकर हमें खुशी है. उन्होंने कहा कि नए माय एसएससी ऐप के जरिये, अभ्यर्थी अब पंजीकरण से लेकर आवेदन तक की पूरी प्रक्रिया सीधे अपने मोबाइल फोन पर पूरी कर सकते हैं.

    एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पूर्व में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आवेदन करते थे. एसएससी के दो जून 2025 के नोटिस में कहा गया है कि जून 2025 से आवेदन की पूरी प्रक्रिया अब ऐप पर ही निर्बाध रूप से पूरी की जा सकेगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    SSC Exam: Now candidates can apply for SSC recruitment exams on the mobile app 'My SSC App'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group