Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan News :15 दिसंबर से धान खरीद शुरू, 27 क्रय केंद्र स्थापित
    Breaking News

    Seraikela Kharsawan News :15 दिसंबर से धान खरीद शुरू, 27 क्रय केंद्र स्थापित

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला–खरसावाँ।
    जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में धान क्रय कार्य 15 दिसंबर से विधिवत प्रारंभ किया जाएगा। किसानों की सुविधा एवं सुचारु खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में कुल 27 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ निर्धारित नियमों के तहत किसानों से धान की खरीद की जाएगी।

    सरकार द्वारा चालू विपणन सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकृत क्रय केंद्रों पर इसी दर पर धान की खरीद की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

    इस संबंध में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने धान क्रय से जुड़े सभी पैक्स (PACS) संचालकों एवं संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु होनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के साथ शालीन, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ जैसे बैठने की व्यवस्था, तौल की समुचित व्यवस्था, समयबद्ध पंजीयन एवं भुगतान से संबंधित जानकारी किसानों को स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों या दलालों के झांसे में न आएँ और अपनी उपज केवल सरकार द्वारा अधिकृत धान क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें। ऐसा करने से किसानों को न केवल निर्धारित एमएसपी का पूरा लाभ मिलेगा, बल्कि भुगतान में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    प्रशासन ने यह भी बताया कि धान क्रय कार्य की निरंतर निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता, शिकायत या समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि धान क्रय प्रक्रिया पूरी तरह किसान हितैषी बनी रहे।

    जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि धान खरीद कार्य सुचारु रूप से संचालित हो और जिले के अधिक से अधिक किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhan Kharid 2025 Dhan Kray Kendra Farmer News Jharkhand Jharkhand Agriculture News Jharkhand Paddy Purchase Minimum Support Price Paddy MSP 2450 Rupees Nitish Kumar Singh DC PACS Jharkhand Paddy Procurement Seraikela Kharsawan Seraikela Kharsawan News सरायकेला खरसावाँ धान खरीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group