Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Steel Confrence 2025: कम कीमत के कारण लगभग 150 छोटी कंपनियों प्रभावित, बंद किया अपना उत्पादन, चीन की डंपिंग पर भी बोले इस्पात सचिव
    Breaking News

    Steel Confrence 2025: कम कीमत के कारण लगभग 150 छोटी कंपनियों प्रभावित, बंद किया अपना उत्पादन, चीन की डंपिंग पर भी बोले इस्पात सचिव

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने मंगलवार को कहा कि बाजार में इस्पात की कम कीमतें छोटी कंपनियों के लिए समस्या है। खासकर तब जब सरकार अगले पांच से सात वर्ष में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है. ‘इस्पात शिखर सम्मेलन 2025’ को संबोधित करते हुए पौंड्रिक ने कहा कि पांच साल पहले इस्पात की कीमतें अपेक्षा से अधिक थीं. उन्होंने कहा, हालांकि आज इस्पात की कीमतें अपेक्षा से कम हैं। इसलिए कीमत एक चुनौती है… छोटी कंपनियां समस्याओं का सामना कर रही हैं. पौंड्रिक ने कहा कि कम कीमत के कारण लगभग 150 छोटी कंपनियों ने इस्पात का उत्पादन बंद कर दिया है.

    उन्होंने कहा, इसलिए ये लोग, छोटी कंपनियां समस्याओं का सामना कर रही है. आपने अभी-अभी सभी कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे देखे हैं, लगभग सभी के मुनाफे में कमी आई है. सचिव ने कहा, कीमत एक समस्या है, खासकर तब जब हमें अगले पांच से सात वर्ष में 10 करोड़ टन क्षमता में निवेश करना होगा. उन्होंने साथ ही कहा कि दुनिया भर में खासकर चीन में अधिशेष उत्पादन और उसके परिणामस्वरूप ‘डंपिंग’ न केवल हमारे लिए, बल्कि हर देश के लिए…एक वास्तविक समस्या है. पौंड्रिक ने कहा, क्योंकि इसका असर कीमतों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि घरेलू इस्पात कंपनियों को उचित मूल्य मिले.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सचिव ने कहा, सरकार ने आयातित इस्पात पर अस्थायी रूप से सुरक्षा शुल्क लगाया है ताकि घरेलू इस्पात उद्योग को कोई समस्या न हो. पौंड्रिक ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि इस्पात की खपत बढ़ रही है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा, बढ़ती खपत को पूरा करने के लिए पिछले 10 वर्ष में नई क्षमताएं विकसित हो रही हैं. पौंड्रिक ने कहा कि विशेष इस्पात पर अधिक निवेश और ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, क्योंकि जैसे-जैसे हमारा रक्षा क्षेत्र विकसित होगा, हमें अधिक से अधिक विशेष इस्पात की आवश्यकता होगी.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and the Steel Secretary also addressed Chinese dumping. Steel Conference 2025: Nearly 150 small companies affected by low prices have shut down production Steel Confrence 2025: कम कीमत के कारण लगभग 150 छोटी कंपनियों प्रभावित चीन की डंपिंग पर भी बोले इस्पात सचिव बंद किया अपना उत्पादन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group