Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Steel Industry: इस्पात उत्पादों के ‘Import’ पर 200 दिन के लिए 12 फीसदी ‘Safeguard’ लगाने की सिफारिश, Tata Steel और JSW के शेयर में तेजी
    Breaking News

    Steel Industry: इस्पात उत्पादों के ‘Import’ पर 200 दिन के लिए 12 फीसदी ‘Safeguard’ लगाने की सिफारिश, Tata Steel और JSW के शेयर में तेजी

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने घरेलू इस्पात उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के उद्देश्य से कुछ इस्पात उत्पादों पर 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत का अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है. इस सिफारिश के बाद स्टील कंपनियों के शेयर, जैसे JSW स्टील, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) आज 19 मार्च को बढ़त के साथ खुले हैं। यह तेजी तब देखने को मिली है जब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने फ्लैट स्टील प्रोडक्ट्स पर 12% का अस्थायी सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है. SAIL के शेयर 4% की बढ़त के साथ चल रहे हैं, जबकि टाटा स्टील और JSW स्टील के शेयर भी ऊपर हैं.

    दरअसल, व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने पिछले साल दिसंबर में फैब्रिकेशन, पाइप विनिर्माण, विनिर्माण, पूंजीगत सामान, ऑटो, ट्रैक्टर, साइकिल और इलेक्ट्रिकल पैनल सहित विभिन्न उद्योगों में उपयोग किए जाने वाले गैर-मिश्र धातु व मिश्र धातु इस्पात ‘फ्लैट’ उत्पादों के आयात में अचानक वृद्धि की जांच शुरू की थी. भारतीय इस्पात संघ द्वारा उसके सदस्यों की ओर से की गई शिकायत के बाद यह जांच की गई. आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, एएमएनएस खोपोली, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स, भूषण पावर एंड स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड इस संघ के सदस्य हैं.

    महानिदेशालय ने अपनी जांच में प्रारंभिक रूप से पाया कि भारत में इन उत्पादों के आयात में हाल ही में अचानक, तीव्र व महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू उद्योग/उत्पादकों को गंभीर क्षति पहुंचने का खतरा है. DGTR ने 18 मार्च की अपनी अधिसूचना में कहा कि ऐसी गंभीर परिस्थितियां मौजूद हैं, जहां अस्थायी सुरक्षा उपायों के आवेदन में किसी भी तरह की देरी से ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा. अस्थायी सुरक्षा उपायों को तत्काल लागू करने की आवश्यकता है.
    अधिसूचना के अनुसार, ‘‘ प्राधिकरण ने विचाराधीन उत्पाद के आयात पर अंतिम फैसला होने तक 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत यथामूल्य की दर से अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है. वित्त मंत्रालय यह शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय लेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    उद्योग जगत के अनुसार, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में मांग में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इन उत्पादों का आयात 2021-22 के दौरान 22.93 लाख टन से बढ़कर जांच अवधि (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 और तीन पूर्ववर्ती वित्त वर्ष 2021-24) के दौरान 66.12 लाख टन हो गया. चीन, जापान, कोरिया और वियतनाम सहित देशों से आयात में वृद्धि हुई है. अधिसूचना में कहा गया कि इस शुल्क का उद्देश्य आयात में वृद्धि के विरुद्ध भारतीय घरेलू उद्योग की रक्षा करना है.

     

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur plant noamundi minestata Ratan Tata Assets tata group of companies Steel Industry: Recommendation to impose 12% safeguard on steel products for 200 days Tata Group Chairman N chandrashekhran Tata Group news tata group tata technology compony news tata kebul Tata Main Hospital news TMH news tata motor recent news Tata motors jamshedpur plant tata motors telco tata share letest news tata share price recent news Tata Sons good news Tata Steel and JSW shares rise tata steel ESS Sceme tata steel green energy news tata steel hydrogen energy news Tata Steel jamshedpur plant News tata steel kalinganagar plant Tata steel letest news Tata steel md tv narendran Tata steel recent news tata steel stock market letest news Tata workers Union news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group