Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»STF Action: मुर्शिदाबाद हिंसा के आरोपी जियाउल शेख के दो बेटे झारसुगुड़ा जिले से गिरफ्तार, छह अन्य हिरासत में, पिस्तौल भी बरामद
    Breaking News

    STF Action: मुर्शिदाबाद हिंसा के आरोपी जियाउल शेख के दो बेटे झारसुगुड़ा जिले से गिरफ्तार, छह अन्य हिरासत में, पिस्तौल भी बरामद

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा पुलिस की मदद से सोमवार को झारसुगुड़ा जिले से जियाउल शेख के दो बेटों को गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि वह मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक है. पुलिस ने शेख के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बानी इसराइल और सेफाउल हक के रूप में हुई है. संबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) हिमांशु लाल ने फोन पर बताया, छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. पुलिस दल ने उन्हें रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप हवा में चार राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया. पुलिस ने बताया कि बानी इसराइल और सेफाउल हक के अलावा, सोमवार को कई छापों के बाद मुर्शिदाबाद के छह और निवासियों को भी पकड़ा गया. ये लोग कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा की घटना में शामिल हैं.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान बाबुल एसके, अब्दुल खालिक, सबा करीम, रोनी एसके, मनारुल एसके और अजफरुल एसके के रूप में हुई है. सभी मुर्शिदाबाद के हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. आईजीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल भी बरामद की है. पश्चिम बंगाल पुलिस एसटीएफ मुर्शिदाबाद जिले में पिता-पुत्र हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या के मामले की जांच के तहत दोनों की तलाश कर रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो लोगों और हिरासत में लिये गये छह लोगों को पूछताछ के लिए बनहरपाली पुलिस थाने ले जाया गया. उन्होंने बताया कि ये लोग बनहरपाली थाना क्षेत्र के बुंडुबहाल में मजदूरी करते थे और ईद के दौरान अपने घर मुर्शिदाबाद गए थे और वहां कथित तौर पर हिंसा में शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि उसके बाद वे झारसुगुड़ा वापस आ आए.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    pistol also recovered six others detained STF Action: Two sons of Murshidabad violence accused Ziaul Sheikh arrested from Jharsuguda district
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group