Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला, Tata Steel और Tata Motors के शेयर नुकसान में रहे
    Breaking News

    Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,000 अंक से नीचे फिसला, Tata Steel और Tata Motors के शेयर नुकसान में रहे

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 823 अंक लुढ़क गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ बाजार नुकसान में रहा.तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 823.16 अंक यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,691.98 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 991.98 अंक तक गोता लगा गया था.

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 253.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 24,888.20 अंक पर बंद हुआ. कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा शामिल हैं. एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा. बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, …मूल्यांकन संबंधी चिंताएं और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उन्होंने कहा, ‘अमेरिका कई प्रमुख व्यापार साझेदारों पर एकतरफा शुल्क वृद्धि पर विचार कर रहा है. इससे भी अनिश्चितता बढ़ने की आशंका है. इस बारे में निर्णय अगले एक से दो सप्ताह के भीतर होने की संभावना है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 446.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.43 प्रतिशत टूटकर 68.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 123.42 अंक के लाभ में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 37.15 की तेजी रही थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 points Nifty slips below 25 Sensex drops 823 points Stock Market: Decline continues in stock market Tata Steel and Tata Motors shares remain in loss
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group