Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Stock Market Hike: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 123 अंक चढ़ा, Tata Motors लाभ में, जानें अन्य कंपनियों के शेयर की क्या रही स्थिति?
Breaking News

Stock Market Hike: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 123 अंक चढ़ा, Tata Motors लाभ में, जानें अन्य कंपनियों के शेयर की क्या रही स्थिति?

News DeskBy News DeskJune 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 123 अंक चढ़ गया. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर उम्मीद तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से वैश्विक बाजारों में बढ़त के बीच घरेलू बाजार में मजबूती रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 123.42 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,515.14 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 391.79 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी में छठे दिन भी तेजी रही और यह 37.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,141.40 अंक पर बंद हुआ.

छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी 598 अंक यानी 2.42 प्रतिशत मजबूत हुआ है. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) प्रमुख रूप से लाभ में रहे.
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं. जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू बाजार में उच्च मूल्यांकन के कारण छोटी एवं मझोली कंपनियों में मुनाफावसूली जारी है. हालांकि, संस्थागत निवेशकों द्वारा स्थिर आय परिदृश्य वाली कंपनियों को तरजीह दिए जाने के कारण बड़ी कंपनियों से जुड़े सूचकांकों को समर्थन मिल रहा है.

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

उन्होंने कहा, वाहन और आईटी क्षेत्र पर जोर बना हुआ है. वाहन शेयरों में मासिक बिक्री में सुधार के कारण तेजी आ रही है, जबकि आईटी शेयरों को संभावित अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद से लाभ मिल रहा है. एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे.

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,301.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में NEP 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बनाए जदयू : सरयू राय

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group