Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, वृहद आर्थिक आंकड़ों, तिमाही नतीजों से इस हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की दिशा
    Breaking News

    Stock Market: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, वृहद आर्थिक आंकड़ों, तिमाही नतीजों से इस हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की दिशा

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. घटनाक्रमों से भरे आगामी सप्ताह में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के परिणाम और मुद्रास्फीति के आंकड़े स्थानीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. इसके अलावा वैश्विक बाजार का रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से भी बाजार को दिशा मिलेगी. वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी अलमंड्ज ग्लोबल के वरिष्ठ इक्विटी शोध विश्लेषक सिमरनजीत सिंह भाटिया ने कहा, वैश्विक संकेतक घरेलू शेयर बाजार का रुख तय करते रहेंगे, लेकिन निवेशकों की निगाह भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता के संभावित नतीजों पर रहेगी. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, ऐसे में कुल मिलाकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. इस अनिश्चित माहौल में कारोबारी कोई बड़ा सकारात्मक दांव लगाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगले कुछ सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह कंपनियों के पहली तिमाही की नतीजों पर रहेगी.

    एक विश्लेषक ने कहा कि पिछले सप्ताह बाजार में एक प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर शुल्क को लेकर बनी अनिश्चितता और तिमाही नतीजों के सीजन की निराशाजनक शुरुआत थी. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत नीचे आया.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 311.15 अंक या 1.22 प्रतिशत टूट गया. रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आगे देखें तो कंपनियों का तिमाही नतीजों का सत्र महत्वपूर्ण रहेगा. सप्ताह के दौरान एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आने हैं.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    वृहद आर्थिक मोर्चे पर, बाजार भागीदारों की निगाह 14 जुलाई को आने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी. साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    macroeconomic data quarterly results will decide the direction of the stock market this week Stock Market: India-US trade talks
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group