New Delhi. प्राथमिक बाजार में अगले सप्ताह भी काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सप्ताह के दौरान छह कंपनियां मुख्य मंच के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कुल ₹3,825 करोड़ जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगी। इनमें एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये सभी आईपीओ सार्वजनिक अभिदान के लिए 22 से 28 सितंबर के बीच खुलेंगे। ज्यादातर निर्गम 23 सितंबर को खुलेंगे।

इन दो निर्गम के साथ बेंगलुरु की ए-वन स्टील्स इंडिया लि., अरमी इन्फोटेक लि., स्वस्तिका इन्फ्रा और एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) के आईपीओ भी सप्ताह के दौरान खुलेंगे।


