Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, निफ्टी में 131 अंक की उछाल
    Breaking News

    Stock Market: विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, निफ्टी में 131 अंक की उछाल

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 443.79 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 अंक पर बंद हुआ.

    सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सर्वाधिक 4.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए. इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति इस समय नीतिगत ब्याज दर पर फैसले के लिए बैठक कर रही है। इस फैसले की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने 1,076.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा. यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 260.74 अंक चढ़कर 80,998.25 और एनएसई निफ्टी 77.70 अंक बढ़कर 24,620.20 अंक पर रहा था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    buying in select stocks Nifty jumped 131 points Stock Market: Sensex rose 444 points due to foreign capital inflow
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group