Site icon Lahar Chakra

Stock market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex और Nifty में उछाल

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1.16 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Exit mobile version