Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; Tata Motors में सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त, सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार
Breaking News

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; Tata Motors में सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त, सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार

News DeskBy News DeskMay 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. चौतरफा लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी सात महीने बाद फिर से 25,000 अंक के पार पहुंच गया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर सात महीने के उच्चस्तर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 29 शेयर लाभ में रहे.

सूचकांक पहले चरण के कारोबार में सीमित दायरे में रहा. लेकिन दोपहर कारोबार में बैंक, वाहन, आईटी तथा तेल एवं गैस शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार में तेज बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स एक समय 1,387.58 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 395.20 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ सात महीने के उच्चस्तर 25,062.10 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, 15 अक्टूबर, 2025 को निफ्टी 25,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था.

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही. इसके अलावा एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एकमात्र इंडसइंड बैंक में गिरावट आई.

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.94 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 0.67 प्रतिशत के लाभ में रहा. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था. अमेरिकी बाजार भी बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

October 14, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

October 14, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

October 14, 2026

Ghatsila: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, मऊभंडार में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कर मुस्तैद सुरक्षा का दिया भरोसा

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group