


Mumbai. अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 24,664.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.



