Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल  एवं करोना की कोहराम से चिंतित आवाम।
    Breaking News

    झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल  एवं करोना की कोहराम से चिंतित आवाम।

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल एवं करोना की कोहराम से चिंतित आवाम।
    झारखंड में  एक ओर करोना महामारी चरम पर पहुंचकर हाहाकार मचा रहा है, वहीं इस विकट परिस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल मानो और विकराल रूप पैदा कर देगा। सरकार को अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए इसे शीघ्र ही समाधान की दिशा में प्रयास करना चाहिए ताकि आम जनता की चिकित्सा से महरूम बदहाल होती जिंदगी को राहत मिल सके और ससमय समुचित इलाज हो सके। झारखंड राज्य में अनुबंध पर बहाल स्वास्थ कर्मियों की संख्या लगभग 12000 है, पूर्व में भी इन लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया था। जिसके आलोक में पूर्व की सरकार द्वारा इन्हें स्थाई करने और इनको मांगों को मानने की दिशा में आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक आश्वासन कोरा आश्वासन ही बनकर रह गया, इसे लेकर ही अनुबंध कर्मी अपनी पूर्व की मांगों को लेकर पुनः आंदोलन की मूर्त रूप देने लगे हैं। इस आंदोलन में लैब टेक्निशियम ,ए एन एम ,जी एन एम, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी शामिल है। जिससे इस कोरोना काल में आम जनता की स्थिति और दयनीय और बदहाल हो जाएगी।
    * कर्मचारियों की मांगे सीधे समायोजन, स्थाई कर्मी के तर्ज पर वेतन ,अन्य राज्यों की तुलना मे प्रोत्साहन राशि सहित कई मांगे शामिल है।* कोरोना संकट काल में अपनी जान की बाजी लगाकर आम जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई और समाधान की दिशा में पहल करते हुए समाधान निकालने की दिशा में पहल करने की जरूरत है । अपनी मांगों को लेकर अनुबंध चिकित्सा कर्मी प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर आंदोलित है l स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से
    सदर अस्पताल, जिला सर्विलेंस विभाग,कोविड, ओपीडी ,लेबर रूम एवं इमरजेंसी सेवा पर सीधा असर पड़ेगा।                    एके मिश्र

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand para medicall staff strike
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group