Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान
    Breaking News

    Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 21वें दिन जारी है और प्रदर्शनकारियों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है। प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त को राज्य विधानसभा मार्च के दौरान हुई हिंसा के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर रांची जिला प्रशासन को चेतावनी दी।
    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर निकाले जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ उनके आंदोलन को और मजबूत करेगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) रिफॉर्म मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्र भर्ती परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।

    अभ्यर्थियों द्वारा सोमवार को निकाले गए विधानसभा मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है। राज्य विधानसभा की ओर 10 अगस्त को निकाले गए मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई थी, जिसके बाद 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

    रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि निषेधाज्ञा के उल्लंघन, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपों में विधानसभा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
    पुलिस उप-अधीक्षक (हटिया) नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक न कोई गिरफ्तारी हुई न ही किसी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उस दिन हुई हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है। इस झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

    Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी Student Protest Day 21: Students' agitation in Jharkhand continues for the 21st day; announcement made to hold a ‘Tiranga Yatra’ on August 15.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

    August 14, 2026

    Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

    August 14, 2026

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    August 14, 2026
    Recent Post

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    August 14, 2026

    Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान

    August 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group