
रांची. अर्जुन मुंडा ने कहा रिम्स-2 के निर्माण को लेकर राज्य सरकार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. मेरा सुझाव है कि नॉलेज सिटी के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कराया जाए, जो रांची रिंग रोड से मात्र 22 मिनट की दूरी पर है. इससे समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी. साथ ही, सड़कें बेहतर होने पर लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा. पूर्व सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.
