Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court Decision : होमगार्ड जवानों को देना होगा समान काम के बदले समान वेतन, झारखंड सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज
    Breaking News

    Supreme Court Decision : होमगार्ड जवानों को देना होगा समान काम के बदले समान वेतन, झारखंड सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के होमगार्ड के 20 हजार जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के (22 सितंबर 2023) आदेश की समीक्षा करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी व जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने झारखंड सरकार की रिव्यू पिटीशन को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया. खंडपीठ ने कहा कि हमने समीक्षा याचिका व उसके समर्थन में राज्य सरकार द्वारा दिये गये आधारों का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया है. हमारी राय में राज्य सरकार की एसएलपी संख्या-21304/2023 में 22 सितंबर 2023 को पारित आदेश की समीक्षा का कोई मामला नहीं बनता है. इसलिए रिव्यू पिटीशन को खारिज किया जाता है.

    गाैरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को झारखंड सरकार की एसएलपी को खारिज करते हुए झारखंड हाइकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था. हाइकोर्ट ने प्रार्थी अजय प्रसाद व अन्य की ओर से दायर याचिका में सुनवाई के बाद होमगार्ड के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने का आदेश दिया था. इस आदेश को राज्य सरकार ने अपील याचिका दायर कर चुनाैती दी थी. हाइकोर्ट ने सरकार की अपील याचिका को खारिज करते हुए एकल पीठ के आदेश को सही ठहराया था. इस आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर चुनाैती दी थी, जो खारिज हो गयी थी. इधर, अजय प्रसाद व अन्य की ओर से हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गयी थी. इसी बीच राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर किया गया. सरकार की रिव्यू पिटीशन भी खारिज हो गयी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand government's review petition rejected Supreme Court Decision: Home Guard jawans will have to be given equal pay for equal work
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group