Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Supreme Court: OBC में मुस्लिम और 77 जातियों को किस तरह शामिल किया? CJI चंद्रचूड़ ने ममता बनर्जी सरकार से मांगा डेटा
    Headlines

    Supreme Court: OBC में मुस्लिम और 77 जातियों को किस तरह शामिल किया? CJI चंद्रचूड़ ने ममता बनर्जी सरकार से मांगा डेटा

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल सरकार को 77 समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार से सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन तथा सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में पिछड़ी जातियों के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर परिमाणात्मक आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है. आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल किया था. उच्चतम न्यायालय ने उन निजी वादियों को भी नोटिस जारी किया, जिन्होंने 77 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. बताया गया है कि जिन 77 जातियों को ओबीसी सूची में शामिल किया गया, उनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं.

    क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार सहित मामले के सभी पक्षों को नोटिस जारी किया जाये. पश्चिम बंगाल सरकार इस न्यायालय के समक्ष हलफनामा दायर करेगी, जिसमें 77 समुदायों को ओबीसी का दर्जा देने के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया की व्याख्या होनी चाहिए. राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट में सर्वेक्षण की प्रकृति के बारे में जवाब देना है. कोर्ट ने साथ ही पूछा है कि क्या 77 समुदायों की सूची में किसी भी समुदाय के संबंध में आयोग (राज्य पिछड़ा समिति) के साथ परामर्श का अभाव था.’ पीठ ने यह भी पूछा कि क्या ओबीसी के उप-वर्गीकरण के लिए राज्य द्वारा कोई परामर्श किया गया था.

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Supreme Court: How were Muslims and 77 castes included in OBC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

    August 11, 2026

    BJP Vs JMM: भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ किया, उन्हें गुमराह किया, मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा आरोप

    August 11, 2026

    Jharkhand: ‘जलाभिषेक’ के लिए जल लेने उफनाई सोन नदी में उतरी दो लड़कियां बह गईं एक को बचाया गया, सैल्फी लेने में हुआ हादसा

    August 11, 2026

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को निंदनीय बताया, बोले : राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

    August 11, 2026

    BJP Protest: भाजपा विधायकों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group