Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court: सारंडा वन क्षेत्र को Wildlife Sanctuary घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिन का दिया वक्त
    Breaking News

    Supreme Court: सारंडा वन क्षेत्र को Wildlife Sanctuary घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिन का दिया वक्त

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट से सारंडा वन क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत मिल गई है. अदालत ने बुधवार को झारखंड सरकार को स्पष्ट कर दिया कि उसे पारिस्थितिक रूप से समृद्ध सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary)घोषित करने के संबंध में सात दिनों के भीतर निर्णय लेना चाहिए.यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और सासंगदाबुरू वन क्षेत्रों को क्रमशः वन्यजीव अभयारण्य और संरक्षण रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने के लंबित प्रस्ताव से संबंधित है.

    राज्य सरकार ने पहले अपने हलफनामे में कहा था कि उसने वन्यजीव अभयारण्य के रूप में 31,468.25 हेक्टेयर के मूल प्रस्ताव के मुकाबले 57,519.41 हेक्टेयर क्षेत्र को अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा है.
    प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने 17 सितंबर को सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने में देरी के लिए राज्य सरकार को फटकार लगाई थी.

    पीठ ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को आठ अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताने को कहा था कि राज्य सरकार ने वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित क्यों नहीं किया है. बुधवार को झारखंड के शीर्ष अधिकारी पेश हुए और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के माध्यम से दलीलें पेश कीं. सिब्बल ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए कहा कि इस बीच निर्णय लिया जाएगा. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि या तो आप ऐसा करें या हम रिट जारी करके ऐसा करेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि वह राज्य सरकार को 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का अवसर दे रहे हैं.
    पीठ ने कहा कि हमें किसी को जेल भेजने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इस बीच, पीठ ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को राष्ट्रीय हित में अपनी मौजूदा खदानों से लौह अयस्क का खनन जारी रखने की अनुमति दे दी, जो प्रस्तावित वन्यजीव अभयारण्य के निकट हैं. सेल की ओर से पैरवी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कर रहे हैं.पीठ ने स्पष्ट किया कि सेल सहित अन्य कम्पनियों द्वारा खनन चालू खदानों से या उन खदानों से किया जा सकता है जिनके लिए पहले पट्टे दिए जा चुके हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सेल ‘चंद्रयान’ जैसे मिशनों और राष्ट्रीय महत्व की अन्य परियोजनाओं को इस्पात उपलब्ध कराता है और अधिकांश लौह अयस्क प्रस्तावित वन्यजीव अभयारण्य के पास की खदानों से आते हैं. पीठ ने राज्य और अन्य प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस क्षेत्र में खनन के लिए कोई नया पट्टा न दें. आरंभ में सिब्बल ने राज्य सरकार की स्थिति और वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित करने में देरी के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया.

    उन्होंने कहा कि वन्यजीव अभयारण्य घोषित किए जाने वाले कुल क्षेत्रफल के संबंध में भ्रम की स्थिति राज्य प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान के बीच आंतरिक संवाद के कारण उत्पन्न हुई. न्यायमित्र के रूप में पीठ की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने कहा कि राज्य ने 31,468.25 हेक्टेयर के मूल प्रस्ताव के विपरीत 57,519.41 हेक्टेयर भूमि को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का कार्य किया है. पीठ ने कहा कि कम से कम 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने में कोई भ्रम या परेशानी नहीं है. पीठ मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को करेगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Supreme Court gives 7 days time Supreme Court: Jharkhand government gets relief for now in the matter of declaring Saranda forest area as Wildlife Sanctuary Supreme Court: सारंडा वन क्षेत्र को Wildlife Sanctuary घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिन का दिया वक्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group