Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court: गोपनीयता नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और मेटा को फटकारा, कहा-यूजर्स चुप हैं तो उनकी निजता से खिलवाड़ नहीं कर सकते
    Breaking News

    Supreme Court: गोपनीयता नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और मेटा को फटकारा, कहा-यूजर्स चुप हैं तो उनकी निजता से खिलवाड़ नहीं कर सकते

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गोपनीयता नीति को लेकर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सऐप को मंगलवार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां ‘डेटा साझा करने के नाम पर नागरिकों की निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि वह नौ फरवरी को अंतरिम आदेश पारित करेगी। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को याचिकाओं में पक्षकार बनाया जाए।

    पीठ मेटा और व्हाट्सऐप की उन अपीलों पर सुनवाई कर रही थी, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं, जिसने विज्ञापन से जुड़े डेटा साझा करने के मामले में सीमित राहत देते हुए प्रभुत्व के दुरुपयोग संबंधी सीसीआई के निष्कर्षों को बरकरार रखा था। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, आप डेटा साझा करने के नाम पर इस देश के निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकते। हम आपको डेटा का एक शब्द भी साझा करने की अनुमति नहीं देंगे, या तो आप लिखित वचन (अंडरटेकिंग) दें… आप नागरिकों के निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कर सकते।

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    पीठ ने कहा कि इस देश में निजता के अधिकार की सख्ती से रक्षा की जाती है। उसने कहा कि गोपनीयता संबंधी शर्तें ‘इतनी चालाकी से तैयार की गई हैं कि आम व्यक्ति उन्हें समझ ही नहीं सकता।
    प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘यह निजी जानकारी की चोरी करने का एक सभ्य तरीका है, हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे… आपको लिखित वचन देना होगा, अन्यथा हमें आदेश पारित करना होगा।’

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    reprimands WhatsApp and Meta saying – if users remain silent Supreme Court: Supreme Court takes strict action on privacy policy Supreme Court: गोपनीयता नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त their privacy cannot be compromised. कहा-यूजर्स चुप हैं तो उनकी निजता से खिलवाड़ नहीं कर सकते व्हाट्सएप और मेटा को फटकारा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026
    Recent Post

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group