Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Surya Tilak Ram Mandir: अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12बजे भगवान रामलला का हुआ ‘सूर्य तिलक’
Breaking News

Surya Tilak Ram Mandir: अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12बजे भगवान रामलला का हुआ ‘सूर्य तिलक’

News DeskBy News DeskApril 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ayodhya. रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के नवनिर्मित रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान श्री राम का ‘सूर्य तिलक’ किया गया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सूर्य तिलक का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु का सूर्य तिलक. ट्रस्ट ने श्री रामलला के अभिषेक की तस्वीरें भी साझा की हैं.

रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए मंदिर में आ रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, ‘भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक अपराह्न 12 बजे शुरू हुआ और यह लगभग चार मिनट तक रहा.

ट्रस्ट के मीडिया सेंटर ने भी सूर्य तिलक का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया है. ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, ‘जैसे ही भगवान भास्कर (सूर्य) की प्रखर किरणें श्री रामलला के माथे पर पड़ीं, भगवान के समक्ष उपस्थित भक्त खुशी से नाच उठे. भक्तों ने इस क्षण का स्वागत किया। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सके उन्होंने अपने स्थानों से ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा.

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

बयान के मुताबिक, श्री रामलला के माथे तक सूर्य भगवान का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल अंतिम प्रयास किया गया। यह कार्य एक बार पहले भी हो चुका है, इसलिए इस बार कोई समस्या नहीं हुई. ऊपरी मंजिलों पर लगातार निर्माण कार्य होने के कारण कुछ समस्याएं थी. इस बार धनिया के प्रसाद के साथ-साथ फलों के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया.

क्या होता है सूर्य तिलक?
सूर्य तिलक धार्मिक और प्रतीकात्मक परंपरा है. पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख है. इसके अनुसार, त्रेता युग में जन्में भगवान श्रीराम सूर्यवंशी थे. यही वजह है कि उन्हें सूर्य तिलक दिए जाने की परंपरा चली आ रही है. इस दौरान सूर्य देव स्वयं भगवान राम के मस्तक पर सूर्य का तिलक करते नजर आते हैं. इसे भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताया जाता है.

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026
Recent Post

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group